ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद मर्डर, पहले गला रेता फिर चाकू से किया 50 वार

19-Aug-2020 10:52 AM

WEST CHAMPARAN :  बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी बड़ी वारदात को वेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बिहार के बेतिया का है, जहां अपराधियों ने कारोबारी के बेटे के अपहरण के बाद मर्डर की वारदात को अजाम दिया है. 

अपराधियों ने कारोबारी के बेटे को दर्दनाक मौत दी है. अपहर्ताओं ने पहले युवक की गला रेतकर हत्या की फिर शरीर पर 50 से अधिक बार चाकू  से वार किया. मृतक की डेड बॉडी पुलिस ने सुप्रिया रोड स्थित एक पानी से भरे मैदान से बरामद किया गया हैं. इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने अभी तक इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि इलाके के नामी कारोबारी मो.वसीम के 17 वर्षीय बेटे वजैफ वसीम को शाम 8 बजे कालीबाग के कमलनाथ इलाके से जबरन उठा लिया गया था. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई  और लगातार छापेमारी कर रही थी. रात के एक बजे शहर के सुप्रिया रोड से युवक का शव बरामद किया गया.  मृतक के पिता का शहर में चादर हाउस नाम की फेमस दुकान है औऱ वे शहर के बड़े कपड़ा कारोबारी में से एक हैं. इस वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश भर गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मृतक के दोस्तों का कहना है कि साथ पढ़ने वाले कुछ लड़कों से उसका विवाद चल रहा था. पुलिस इस ऐंगल से भी जांच कर रही है.