Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा
01-Dec-2024 01:13 PM
By First Bihar
KISHANGANJ : बिहार के किशनगंज से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां कारोबारी के बेटे से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं दहशत फैलाने के लिए अपराधियों के द्वारा की गयी फायरिंग से एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, किशनगंज में एक कारोबारी के बेटे से लूट की घटना दिनदहाड़े घटी है। यहां कोचाधामन प्रखंड के सबसे बड़ी मंडी बिशनपुर में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं लूट के बाद दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की है। इस दौरान गोली एक व्यक्ति को जा लगी और आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से कारोबारियों में दहशत है।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोचाधामन प्रखंड के सबसे बड़ी मंडी बिशनपुर में अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। सर्राफा कारोबारी कैलाश अग्रवाल के पुत्र सन्नी अग्रवाल को अपराधियों ने रविवार को निशाना बनाया। घटना को अपराधियों ने उस समय अंजाम दिया जब सन्नी अपने घर से दुकान जा रहे थे। उसी दौरान बिशनपुर मंडी स्थित मस्जिद के सामने अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें रोक लिया और उनके पास से पैसे व सोना-चांदी से भरा हुआ एक बैग छीन लिया। लूट के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले।
वहीं, अपराधियों के द्वारा की गयी फायरिंग में एक व्यक्ति जख्मी हो गयी। जख्मी के पैर में गोली भी लगी हैं। उसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस घटना के बाद से मंडी के सर्राफा व्यापारियों सहित अन्य कारोबारियों में दहशत का माहौल है। कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सीएम नीतीश के द्वारा घोषणा के कुछ दिनों के बाद ही बिशनपुर मंडी सहायक थाना खुल गया था और कुछ बाद सहायक थाना पूर्णरूपेण थाने में तब्दील हो गया था। वहीं अब बिशनपुर बाजार में थाना से मजह कुछ ही दूरी पर लूट की हुई घटना पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है।