ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

करणी सेना की बैठक में ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष को लगी गोली, हालत नाजुक

13-Aug-2023 03:15 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान के उदयपुर से आ रही है, जहां श्री राजपूत करणी सेना की बैठक के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली लगी है।


जानकारी के मुताबिक, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह की रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बीएन संस्थान परिसर में बैठक चल रही थी, इसी दौरान भंवर सिंह को गोली मार दी गई।


बैठक में मौजूद लोगों ने गोली चलाने वाले दिग्विजय नाम के युवक को पकड़ लिया है और उसकी जमकर पिटाई की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।