Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
05-Dec-2023 03:32 PM
By First Bihar
DESK: राजस्थान में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद बड़ी वारदात हुई है। राजधानी जयपुर में बाइक सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद सियासी गलियारे से लेकर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी श्याम नगर जनपथ स्थित घर में बैठकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। जिन लोगों के साथ गोगामेड़ी बैठे थे उसी में से एक युवक ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। इसके बाद वहां मौजूद दूसरे युवक ने भी पिस्टल निकाल लिया और गोगामेड़ी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
चार गोलियां लगने के बाद गोगामेड़ी अचेत हो गए। घायल सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी मामले के छानबीन में जुट गए हैं।
गोलीबारी की इस घटना के वक्त गोगामेड़ी के साथ मौजूद अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अपराधियों की पहचान के लिए श्याम नगर पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। अभी तक किसी भी गैंग ने घटना की जिम्मेवारी नहीं ली है हालांकि घटना के पीछे लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।