होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
13-May-2023 02:16 PM
By First Bihar
DESK: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम कुछ देर बाद सामने आ जाएगे। अभी भी कुछ सीटों पर गिनती चल रही है। लेकिन सभी 224 सीटों के रुझान आ चुके हैं। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस किंग के रूप में नजर आ रही है। कांग्रेस की इस जीत को लेकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कर्नाटक, दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों में कांग्रेसी जीत का जश्न मना रहें हैं। देशभर के कांग्रेस दफ्तरों में जश्न मनाया जा रहा है। पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईया खिलाई और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देख ही बन रहा है।
ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। इस मौके पर मदन मोहन झा, प्रेमचंद्र मिश्रा, राजेश राठौड़ सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता सदाकत आश्रम में मौजूद थे। इन नेताओं और कार्यकर्ताओं की खुशी देखती ही बन रही थी। सभी ने एक दूसरे को मिठाईयां खिला जीत का जश्न धूमधाम के साथ मनाया।