होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
13-May-2023 10:02 PM
By First Bihar
DESK: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 में 136 सीट जीतकर इतिहास रच डाला है। भारी सीटों से जीती कांग्रेस अब अपने दम पर कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा ठोगेगी। वही बीजेपी ने महज 65 सीटें हासिल की। जबकि जेडीएस को 19 और अन्य को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई है। कर्नाटक के नतीजे सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी राजनीति को करारा झटका लगा है।
ममता बनर्जी ने कर्नाटक की जनता को सलाम किया है और कहा है कि यह परिवर्तन के पक्ष में निर्णायक जनादेश हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की हार की भविष्यवाणी कर दी कहा कि भाजपा के अंत की शुरुआत हो गयी है।
वही कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते कांग्रेस को बधाई दी। कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर कांग्रेस पार्टी को बधाई लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनको मेरी शुभकामनाएं..
जबकि प्रियंका गांधी ने कर्नाटक की जनता को आभार जताते हुए कहा कि जनता समस्याओं के समाधान की राजनीति चाहती है। हिमाचल और कर्नाटक ने दिखाया कि ध्यान भटकाने की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता ने कांग्रेस पार्टी को वोट किया है इसके लिए कर्नाटक की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद।
वही राहुल गांधी कांग्रेस की इस बंपर जीत से गदगद हैं। कर्नाटक की जनता को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बंद हो गया नफरत का बाजार और खुल गयी मोहब्बत की दुकान। कर्नाटक की गरीब जनता की शक्ति ने पूंजीपतियों को करारा जबाब दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता से जो पांच वादे किये गये हैं उस वादों को पूरा किया जाएगा।