ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / साली करिश्मा की एंट्री से कन्फ्यूजन में तेजप्रताप, तेजस्वी के फैसले का विरोध...

साली करिश्मा की एंट्री से कन्फ्यूजन में तेजप्रताप, तेजस्वी के फैसले का विरोध जता पलटी मारी

02-Jul-2020 04:40 PM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल में अपनी साली करिश्मा राय की एंट्री के बाद तेज प्रताप यादव कन्फ्यूजन में है. तेज प्रताप यादव साली करिश्मा के आरजेडी में शामिल होने पर पहले छोटा सा बयान देकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं. लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह तेजस्वी यादव के इस फैसले का यह कहते हुए विरोध कर देते हैं कि उन्हें उस परिवार के किसी सदस्य पर भरोसा नहीं जिसने उनके साथ धोखा किया तेज प्रताप यादव ने अपनी साली करिश्मा यादव की आरजेडी में शामिल होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए यह ट्वीट किया था.लेकिन अब उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से यह ट्वीट डिलीट कर दिया है.


news image


पहले पार्टी के फैसले का किया था स्वागत

करिश्मा राय के शामिल होने के बाद तेजप्रताप ने पार्टी के फैसले का स्वागत किया था, लेकिन अब तेजस्वी यादव को ऐश्वर्या राय के परिवार पर भरोसा नहीं है. तेजप्रताप ने कहा कि इसके बारे में मुझे से कोई न तो चर्चा कि गई और नहीं कोई राय लिया गया है. पार्टी में शामिल कराने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है. 


करिश्मा ने लालू परिवार की तारीफ

करिश्मा राय ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि लालू प्रसाद , राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव तेजस्वी यादव और मीसा भारती की जमकर तारीफ की है. कहा कि आज मैं भले ही पार्टी में शामिल हो रही हूं. लेकिन लालू परिवार से उनका दादा दारोगा राय प्रसाद के समय से पारिवारिक संबंध है. दोनों परिवार एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते रहा है. 


डेंटिस्ट हैं करिश्मा

करिश्मा राय ने इस मौके पर फर्स्ट बिहार के साथ खास बातचीत में कहा कि बिहार में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है. बिहार में डबल इंजन की सरकार इससे निपटने के लिए कुछ नहीं कर पा रही है. उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव युवा हैं उन्होनें एक नयी सोच की शुरूआत की है. वे सकारात्मक दिशा में काम कर रहे हैं. करिश्मा राय ने बताया कि वे डेंटिस्ट हैं पैसा कमाना ही जीवन का उदेश्य नहीं है, वे अब समाज सेवा का काम करना चाहती हैं, वे गरीबों की मदद करना चाहती हूं, उन्होनें कहा कि राजनीति में उतरने के लिए मेरे प्रेरणास्रोत मेरे दादाजी दरोगा प्रसाद राय हैं जो बिहार की जनता के लिए समर्पित होकर काम कर चुके हैं.




जो जिम्मेवारी मिलेगी उसको निभाउंगी

करिश्मा राय ने कहा कि मेरे चाचा चंद्रिका राय आरजेडी में शामिल हैं वे पार्टी के एमएलए हैं. उन्होनें कहा कि आरजेडी की सदस्यता लेना मेरे लिए स्वभाविक है. उन्होनें कहा कि मेरे दादाजी के वक्त से ही मेरे पिता विधानचंद्र राय के अच्छे संबंध आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से रहे हैं, दोनों परिवारों के बीच दशकों से संबंध रहा है. विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि मैं पार्टी में काम करने आयी हूं, पार्टी मुझे जिस भूमिका को निभाने के लिए कहेगी मैं उसके लिए तैयार रहूंगी.