ब्रेकिंग न्यूज़

Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर!

Home / news / दिल के मरीज 60 साल के बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने कोरोना को हराया, ऐसे...

दिल के मरीज 60 साल के बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने कोरोना को हराया, ऐसे जीती जंग

18-Apr-2020 10:48 AM

DESK : दिल के मरीज और 60 साल के बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरानी से कोरोना से जंग जीत ली है. शाहरुख खान के बेहद करीब माने जाने वाले करीम मोरानी ने 10 दिन अस्पताल में रहने के बाद कोरोना को हराया और अब घर आ गए हैं. वे घर पर ही 14 दिन आइशोलेसन में रहेंगे. हाल में उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. 

8 अप्रैल को करीम मोरानी के कोरोना की जद में आने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वे अस्पताल में भर्ती हुए थे. उनसे पहले उनकी दोनों बेटियों शजा मोरानी और जोआ मोरानी  कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं. तीनों ने अब कोरोना को हरा दिया है.

अस्पातल से छुट्टी मिलते ही करीम मोरानी ने मीडिया से कहा कि 'भगवान की कृपा और दया के साथ अपने दोस्तों और परिवार के लिए मैं घर वापस आ गया हूं, क्योंकि दो बार मेरा टेस्ट नेगेटिव आया. मैं नानावती अस्पताल में बहुत आराम से था. स्वास्थ्य कर्मी शानदार काम कर रहे हैं.मैं अब अपने कमरे में केवल 14 दिनों के लिए आवश्यक रूप से एकांत में रहूंगा. घर वापसी पर एक बड़ी राहत मिली है. आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद. भगवान की कृपा आप पर बनी रहे, सुरक्षित रहें.'