थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत
24-Jun-2020 09:44 AM
DESK: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद बॉलीवुड में कई खुलासा लगातार हो रहा है. अब एक्टर इंदर कुमार की पत्नी ने एक बड़ा खुलासा किया है. कहा कि मेरे पति ने अपने दम पर सीरियलों से पहचान बनाई थी. वह बड़ी फिल्में करना चाहते थे. इसको लेकर वह जब करण जौहर से मिले तो उनको 2 घंटे तक इंतजार करवाया गया.
इंदर की पत्नी पल्लवी एक पोस्ट लिखा है. उसमें बताया है कि आजकल हर कोई नेपोटिज्म पर बात कर रहा है. नेपोटिज्म, सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही मेरे पति दिवंगत इंदर कुमार ने भी बिना सपोर्ट के इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. करण जौहर के पास गए, मैं भी उनके साथ थी. सभी चीजें मेरे सामने हुईं. करण जौहर ने पहले तो हमें दो घंटे बाहर इंतजार कराया इसके बाद उनकी मैनेजर गरीमा बाहर आईं और कहा कि करण बिजी हैं। हमने फिर भी उनका इंतजार किया और जब वह बाहर आए तो उन्होंने कहा कि इंदर तुम गरीमा के टच में रहना, अभी तुम्हारे लिए कोई काम नहीं है. पल्लवी ने आगे खुलासा किया है कि इसके 15 दिन बाद इंदर ने फोन करके गरीमा से पूछा तो फिर से वही जवाब मिला कि काम नहीं है. इसके बाद इंदर को ब्लॉक कर दिया गया. जब इंदर जीरो फिल्म के सेट पर शाहरुख से मिलने गए तो कहा गया कि आपके लिए कोई काम नहीं है.
28 जुलाई 2017 को हुआ इंदर का निधन
इंदर कुमार का निधन 28 जुलाई 2017 को हुआ था. उस वक्त यह चर्चा थी कि उनकी मौत नींद में ही हो गई थी. डॉक्टर्स के हवाले से कहा जा रहा था कि उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया था. लेकिन बाद में उनका एक सुसाइड से पहले का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कहा था कि वह सुसाइड करने जा रहे हैं.इंदर ने फिल्म मासूम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. लेकिन उनको पहचान क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के मिहीर नाम से मिला था.