Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
24-May-2024 10:49 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में पांचवें चरण का मतदान संपूर्ण हो चुके हैं और कल छठे चरण का मतदान होना है। ऐसे में यहां भी चुनाव प्रचार खत्म हो चुके हैं। इसके बाद अब एनडीए और महागठबंधन दोनों का मुख्य फोकस सातवें चरण के सीट पर है। बिहार के अंदर सातवें चरण में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसमें एक काराकाट लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब आज यहां एनडीए कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाह के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार वोट अपील करते हुए नजर आएंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज काराकाट में उपेन्द्र कुशवाहा के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी काराकाट में रैली है। नीतीश कुमार काराकाट में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने और उपेन्द्र कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगने के लिए काराकाट पहुंच रहे हैं। सीएम नीतीश काराकाट लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले रोहतास जिले के नोखा प्रखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
जानकारी हो कि, काराकाट सीट जदयू ने इस बार उपेंद्र कुशवाहा को दिया है। 2019 में काराकाट लोकसभा सीट से महाबली सिंह जदयू के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार उनका टिकट कट गया है और यह सीट उपेंद्र कुशवाहा को मिली है. काराकाट में पवन सिंह के चुनाव मैदान में निर्दलीय आने के बाद लड़ाई दिलचस्प हो गई है।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 25 मई को काराकाट में बड़ी चुनावी सभा करेंगे और आज मुख्यमंत्री भी उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट मांगने जा रहे हैं। इससे पहले 23 मई को मुख्यमंत्री सासाराम और बक्सर में सभा की थी और आज करकट और जहानाबाद में सभा करने जा रहे हैं। जहानाबाद में जदयू के उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए वोट मांगेंगे।