सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
04-Oct-2024 05:50 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड सरकार ने रांची के लोगों को नवरात्र पर कांटा टोली फ्लाइओवर का तोहफा दिया है। यह ब्रीज तीन साल में बनकर तैयार हो गयी है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को किया। इस पुल के बन जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले घंटों जाम में लोग फंसे रहते थे लेकिन अब उनकी गाड़ी फर्राटे मारेगी।
अब लोगों को कही जाने में समय और पैसे दोनों की बचत होगी। लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इस पुल के उद्घाटन से रांची के लोग काफी खुश हैं। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। नवरात्र के मौके पर हेमंत सरकार ने उन्हें बड़ा गिफ्ट दिया है। कांटा टोली ब्रीज के उद्घाटन के बाद खुद सीएम हेमंत सोरेन ने इस पर कार ड्राइव की।
इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरन भी कार में बैठी हुई थी। आज कल्पना सोरेन कैमरामैन की भूमिका में थीं वो कांटाटोली फ्लाइओवर पर वीडियो शूट कर रही थी और मुख्यमंत्री का इंटरव्यू अपने मोबाइल में कैप्चर कर रही थी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज इस पुल को पब्लिक को समर्पित किया गया है। पहले यहां चौक चौराहे पर भारी भीड़ और जाम लगा रहता था वो अब खत्म हो जाएगा। अब जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। यह पुल ढाई साल में बनकर तैयार हो गया है। इस काम को करने वाले तमाम लोगों को बधाई और शुभकामना देता हूं।