आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
06-Apr-2020 01:02 PM
DESK: मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को आखिरकार कोरोना को मात दे दी है। कनिका को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी है लेकिन उन्हें अभी 14 दिनों के होम क्वारंटाइन का पालन करना होगा। कोरोना के छठे टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को 20 मार्च कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पीजीएम) हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। पहले लगातार चार कोरोना टेस्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। कनिका की पांचवी और छठी रिपोर्ट निगेटिव आईं है। कनिका पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जो इस बीमारी की चपेट में आयीं।
कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थी और सैकड़ों लोगों के साथ पार्टियों और अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं। तब मीडिया में उनकी खूब आलोचना हुई थी। उस वक्त उनमें कोरोना वायरस के लक्षण मौजूद थे। हालांकि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 20 मार्च को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
हालांकि हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद कनिका की परेशानी अब बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कोरोनो वायरस से संक्रमित होने के बावजूद लापरवाही बरतने के आरोप में उनके खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं और अधिकारियों द्वारा उन्हें खुद को अलग-थलग करने के निर्देश दिए गए हैं।