ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कन्हैया ने अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को सिखाया सबक, संघर्ष के बिना...

कन्हैया ने अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को सिखाया सबक, संघर्ष के बिना गई ताकत नहीं लौटेगी

23-Oct-2019 02:12 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : युवा वामपंथी नेता कन्हैया कुमार ने अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को संघर्ष का सबक याद कराया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 80वें स्थापना दिवस समारोह में मौजूद कन्हैया ने पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के सामने वामपंथ की कमजोर स्थिति पर चिंता जताते हुए संघर्ष का रास्ता अपनाने की अपील की है। 


बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़कर हार चुके कन्हैया ने कहा है कि संघर्ष नहीं करने के कारण से सीपीआई लगातार कमजोर हो रही है। कन्हैया ने कहा है कि संघर्ष से ही अपनी खोई हुई ताकत वापस हासिल की जा सकती है। 


पटना के जनशक्ति भवन में सीपीआई का 80 वां स्थापना दिवस आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव डी राजा सहित तमाम नेता मौजूद हैं। डी राजा ने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी के इशारों पर चलने से ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे। वहीं कन्हैया कुमार ने कहा है कि बीजेपी जिस किसी के साथ जाती है उसे सेट कर देती है लिहाजा बिहार में अगला नंबर नीतीश कुमार का है।