ब्रेकिंग न्यूज़

गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी

Home / news / कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी थामेंगे कांग्रेस का दामन!.. 28 सितंबर को हो...

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी थामेंगे कांग्रेस का दामन!.. 28 सितंबर को हो सकते हैं शामिल!

18-Sep-2021 08:45 PM

DESK: सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें यह संभावना जतायी जा रही है कि JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी कांग्रेस का दामन थामेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 28 सितंबर को दोनों कांग्रेस में शामिल होंगे।


कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए  गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल की अहम भूमिका हैं। इन दोनों नेताओं और कांग्रेस के नेतृत्व के बीच बातचीत की मध्यस्थता हार्दिक पटेल कर रहे हैं।


दलित समुदाय से आने वाले जिग्नेश गुजरात के बडगाम विस क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। जबकि कन्हैया बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कन्हैया बेगूसराय सीट से प्रत्याशी थे। कन्हैया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ भाकपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे हालांकि कि वे चुनाव हार गये थे। लेकिन अब यह कयास लगाया जा रहा है जल्द ही कन्हैया को हाथ का साथ मिलेगा। 


 सूत्रों का कहना है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस में स्थिति सामान्य होने के बाद 28 सितंबर को कन्हैया और जिग्नेश दोनों कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि बिहार के बेगूसराय के रहने वाले कन्हैया कुमार जेएनयू में कथित तौर पर देशविरोधी नारेबाजी के मामले में गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए थे।