BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत
15-Apr-2024 01:39 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से करारी हार के बाद कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को इस बार उत्तर-पूर्व दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में कन्हैया को शिकस्त देने वाले गिरिराज सिंह ने कन्हैया को उत्तर-पूर्व दिल्ली से उम्मीदवार बनाने पर तीखा तंज किया है।
दरअसल, जेएनयू की राजनीति से चर्चा में आए कन्हैया कुमार ने पिछले लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से सीपीआई के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यह इलाका मूलरूप से भूमिहार जाति का गढ़ रहा है। यही वजह है कि भोला सिंह के निधन के बाद वहां भूमिहार समाज से आने वाले गिरिराज सिंह को जीत मिली थी। इसके बाद कन्हैया सीपीआई छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।
इस बार के लोकसभा चुनाव में भी महागठबंधन में बेगूसराय की सीट सीपीआई के पास है। इस सीट से सीपीआई ने अपना उम्मीदवार भी उतार दिया है। बेगूसराय से पत्ता कटने के बाद कन्हैया दिल्ली से चुनाव लड़ने का जुगाड़ लगा रहे थे। आखिरकार कांग्रेस ने कन्हैया को उत्तर-पूर्व दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया है।
पिछले लोकसभा चुनाव में कन्हैया को हराने वाले बेगूसराय से बीजपी सांसद और एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने इसको लेकर कांग्रेस पर तंज किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के पास उम्मीदवारों की कमी है। जितने भी रिजेक्टेड हैं, उन सभी को लेकर झुनझुना बजा रही है। जिसको जहां लड़ाना चाहे लड़ाए, दुनिया की कोई ताकत मनोज तिवारी को नहीं हरा सकती।