ब्रेकिंग न्यूज़

BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश

कन्हैया की रैली में पटना के गांधी मैदान में होगा बॉलीवुड का जमावड़ा, JNU से आइसी घोष भी पहुंचेंगी

19-Feb-2020 08:52 PM

PATNA : जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और वामपंथी नेता कन्हैया कुमार की रैली में पटना के गांधी मैदान में बॉलीवुड का जमावड़ा लगेगा। वहीं जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइसी घोष भी पटना की रैली में पहुंचेंगी। 27 फरवरी को होने वाली वाम दलों की 'संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ महारैली' में 10 लाख लोगों के जुटान का दावा किया गया है।


इसी महारैली के लिए भाकपा नेता कन्हैया कुमार पिछले 30 जनवरी से जन-गण-मन यात्रा पर विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। यह यात्रा चंपारण के महात्मा गांधी के भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई है। कन्हैया  एनपीआर-एनआरसी-सीएए विरोधी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ये यात्रा कर रहे हैं। हालांकि कन्हैया की यात्रा खासे विवादों में पड़ी हुई है। कन्हैया के काफिले पर यात्रा के दौरान नौ बार हमला हो चुका है।


कन्हैया की इस रैली में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, एक्टर प्रकाश राज, सुशांत सिंह, डायरेक्टर अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा भी पहुंच रहे हैं। वहीं जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइसी घोष भी पटना आ रही हैं। वहीं कई चर्चित चेहरे भी रैली में शामिल होंगे भीम आर्मी चन्द्रशेखर आजाद, स्वराज इंडिया के योगेन्द्र यादव, जिग्नेश मेवाणी, अरुधंती राय, हैदराबाद विवि छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार के अलावे महात्मा गांधी के पपौत्र तुषार गांधी भी शिरकत करेंगे।  रोहित वेमुला की मां भी रैली को संबोधित करेंगी।