Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
06-Jul-2022 03:08 PM
BHAGALPUR: राजस्थान के उदयपुर में हुए टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड का कनेक्शन अब बिहार से पाया गया है। इस मामले में एनआइए ने बिहार के भागलपुर के रहने वाले मोहम्मद मुनव्वर हुसैन अशर्फी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं, मुनव्वर अशर्फी को जयपुर में पेश होने का नोटिस भी मिला है।
मोहम्मद मुनव्वर हुसैन भागलपुर के माछीपुर का रहने वाला है, जिसे एनआइए ने मंगलवार को हैदराबाद के संतोष नगर में धर दबोचा है। एनआइए की टीम ने उसे 14 जुलाई को जयपुर में पुलिस अधीक्षक, एनआईए के सामने पेश होने को कहा है। इसको लेकर उसे एक नोटिस भी दिया गया है।
हालांकि, एनआइए ने मुनव्वर अशर्फी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। लेकिन उसे जयपुर में पेश होने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक़ हैदराबाद पहुंचे एनआइए की टीम ने अशर्फी के घर की भी तलाशी ली। दरअसल, कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े एक संदिग्ध ने मुनव्वर अशर्फी को फोन किया था।
वह लोगों को धर्म की शिक्षा देता है। मुनव्वर हुसैन अशर्फी ऑनलाइन क्लास भी चलाता है। फिलहाल वह हैदराबाद में रहता है। टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड में एनआइए ने उसे हिरासत में लिया था, जिससे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। हालांकि अब उसे जयपुर में पेश होने के लिए नोटिस दिया गया है।