ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

कन्हैया आज थामेंगे कांग्रेस का दामन, लेकिन उनके गांव वालों को इस बात की खबर नहीं, गांव में पसरा सन्नाटा

कन्हैया आज थामेंगे कांग्रेस का दामन, लेकिन उनके गांव वालों को इस बात की खबर नहीं, गांव में पसरा सन्नाटा

28-Sep-2021 03:53 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता कन्हैया कुमार आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कुछ देर बाद कन्हैया कांग्रेस का दामन थामेंगे। कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर राजनीति भी तेज हो गयी है। वही कन्हैया के पैतृक गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बेगूसराय के बिहट स्थित मकसदपुर गांव में खामोशी छाई हुई है। घर पर न कोई लोग मौजूद है  न गांव के लोग इस संबंध में कुछ भी कहने को तैयार हैं।


कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर गांव के कुछ लोगों ने बताया उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वही कुछ लोगों का कहना है कि यदि कन्हैया कांग्रेस में जाते तो घर के किसी कोने में भी हसुआ बाली का निशान देखने को नहीं मिलता। घर पर खामोशी है और ये खामोशी किसी भी राज पर से पर्दा नहीं खोल पा रहा है। 


कई मीडिया कर्मी सुबह से ही कन्हैया कुमार के घर के बाहर नजर आए लेकिन घर का  कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं मिला। टीम कन्हैया से जुड़े कुछ लड़कों ने बताया कि जब तक कन्हैया कुमार ऑफिशियल कोई घोषणा नहीं करते हैं तब तक सब को इंतजार करना चहिये। आप तस्वीरो में देख सकते हैं किस कदर कन्हैया के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।


 बताते चलें कि सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार आज कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। लेकिन इसके बारे में गाांव वालों को नहीं मालूम। इसे लेकर गांव के लोगों में किसी तरह का उत्साह नहीं दिख रहा है।