ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह...

Home / news / महेश भट्ट ने की साधुओं की लिंचिंग, कंगना रनौत ने खोल दी पोल

महेश भट्ट ने की साधुओं की लिंचिंग, कंगना रनौत ने खोल दी पोल

13-Aug-2020 07:18 AM

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार आक्रामक तेवर अपनाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर भड़की हैं। कंगना रनौत का गुस्सा इस बार बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट पर है। महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर देखने के बाद कंगना अपना गुस्सा नहीं रोक पाई हैं। 


दरअसल महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया। फिल्म में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य राय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के एक सीन में आलिया भट्ट एक साधु की तस्वीर को देखकर आलिया भट्ट कहती हैं कि इन गुरुओं की वजह से मैंने किसी अपने को खोया है। कंगना रनौत का गुस्सा इसी सीन को लेकर है। रनौत अब यह आरोप लगा रही हैं कि महेश भट्ट अपनी फिल्म में साधुओं की लिंचिंग कर रहे हैं। 


सड़क के टू का ट्रेलर देखने के बाद एक फ़िल्म क्रिटिक ने ट्विटर पर लिखा.. फिल्म के एक सीन में आलिया भट्ट कहती हैं कि इन गुरुओं की वजह से मैंने किसी अपने को खोया है बस एक बार इसमें से गुरु शब्द हटाकर मौलवी या पादरी लगा कर देखिए महेश भट्ट? कोई चर्चा नहीं बस इसे हटाइए और ट्रेलर दोबारा लॉन्च करिए बस इतनी सी मांग है। इस फ़िल्म क्रिटिक के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने लिखा.. शानदार अवलोकन, क्या वह गुरु को मौलवी या कैलाश स्कैंडल को मक्का स्कैंडल से बदल सकते हैं? साधुओं की लिंचिंग की घटनाओं का इन्हीं पूर्वाग्रहों से संबंध है। आखिर क्यों इन पाकिस्तानी एजेंटों को भारत में पूर्वाग्रह और धार्मिक विद्वेष फैलाने की इजाजत है? कंगना रनौत ने अब महेश भट्ट को सीधे-सीधे पाकिस्तानी एजेंट बता डाला है। बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर को लेकर कंगना पहले से ही आक्रामक है और अब उन्होंने एक और बड़ा हमला बोल दिया है।