ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के बयान से BJP ने किया किनारा, सांसद...

किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के बयान से BJP ने किया किनारा, सांसद को दे दी ये बड़ी नसीहत

26-Aug-2024 05:18 PM

By First Bihar

DELHI: किसान आंदोलन को लेकर मंडी की बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पिछले दिनों विवादित टिप्पणी कर दी थी। कंगना के बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। अब बीजेपी ने भी कंगना रनौत के बयान से किनारा कर लिया है और उन्हें बड़ी नसीहत दे दी है।


दरअसल, मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान हिंसा के साथ साथ रेप जैसी घटनाएं हो रही थीं। इस बयान के बाद कंगना विपक्ष के निशाने पर हैं और इसपर लगातार सियासत हो रही है। 


कंगना के बयान को लेकर हो रही फजीहत के बीच बीजेपी ने एक मीडिया नोट जारी कर कंगना के बयान पर असहमति जताई है और उन्हें सख्त नसीहत दी है कि भविष्य में वह इस तरह के कोई बयान न दें। 


बीजेपी ने कहा कि, “भाजपा सांसद सुश्री कंगना राणावत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सुश्री कंगना राणावत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए सुश्री कंगना राणावत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं”।


बीजेपी ने आगे कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुश्री कंगना राणावत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित है”।


news image