ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / कंगना को ट्वीट करना पड़ा महंगा, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #boycottkangana

कंगना को ट्वीट करना पड़ा महंगा, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #boycottkangana

24-Aug-2020 04:17 PM

DESK: भारत में कोरोना काल में कोरोना के अलावा एक चीज और बहुत चर्चित हुई है और वो है कंगना रानौत का बेबाक अंदाज. इन दिनों कंगना सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में हैं. उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है लेकिन आज कंगना अपने एक ट्वीट की वजह से बहुत ज्यादा ट्रोल हो रही है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ट्विटर पर #boycottkangana ट्रेंड कर रहा है. 


दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कंगना अपनी बातों को रखने के लिए सुशांत सिंह मामले को इस्तेमाल कर रही हैं. सुशांत के परिवार ने जो FIR दर्ज करवाया है उसका कंगना से कोई लेनादेना नहीं है. इस बयान के बाद कंगना पर आरोप लगने शुरू हो गए हैं. अब लोगों ने उन्हें एक OPPORTUNIST के नाम से बुलाना शुरू कर दिया है. 


ये मामला काफी नहीं था कि कंगना के लिए उनका एक और ट्वीट मुसीबत बनकर सामने आ गया है. ट्वीट में कंगना ने आरक्षण के विरुद्ध कुछ टिपण्णी की है जिसकी काफी आलोचना हो रही है. उन्होंने कुछ IAS अफसरों को भी निशाने पर लिया है जिसकी वजह से लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं. उनकी इस ट्वीट की वजह से भी #boycottkangana ट्रेंड कर रहा है.