Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
05-Mar-2023 02:10 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को उम्मीद था की आम बजट में उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी। लेकिन बजट के बाद एक बार फिर रसोई गैस के दाम बढ़ा दिया गया। रसोई गैस का दाम लगातार बढ़ाए जाने से गुस्साएं राजद कार्यकर्ताओं के साथ आमलोगों ने वैशाली में विरोध प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि इस कमरतोड़ महंगाई में अब हम होली कैसे मनाएंगे। महंगाई ने होली के रंग को फीका कर दिया है और सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है। महंगाई को रोक पाने में केंद्र की मोदी सरकार विफल साबित हो रही है।
भगवानपुर में राजद नेता एवं पूर्व जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के लगातार मूल वृद्धि के खिलाफ महंगाई के विरोध में पदयात्रा किया और विरोध प्रदर्शन किया। भगवानपुर के किरतपुर राजाराम गांव होते हुए सैदपुर बिजली रतनपुरा होते हुए एनएच 22 भगवानपुर में पदयात्रा का समापन हुआ। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक गैस सिलेंडर का दाम कम नहीं होता कब तक विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने देश की मोदी सरकार और स्मृति इरानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस बेतहासा महंगाई में वे लोग होली और शबे बारात कैसे मनाएंंगे। महंगाई के कारण पर्व मनाना भी मुश्किल है। महिलाओं ने गीत गाकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया। आज के कार्यक्रम में सतीश पासवान कांग्रेस के प्रभात पासवान, राजेश पासवान, जगदीश राय, सुजीत कुमार राय, मुकेश कुमार राय, विनोद राय, पप्पू राय, अशोक राय, विनोद राम, जितेंद्र राम, हरे कृष्ण, रामस्वरूप साह, सुनीता कुमारी, सुमित्रा देवी, नीतू देवी, इंदु देवी, श्यामसुंदर देवी, सविता देवी, कौशल्या देवी, शिव कुमारी देवी सहित सैकड़ों लोगों ने कंधे पर खाली सिलेंडर लेकर एनएच 22 पर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि जब तक बढ़ते दाम को वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।