किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
21-Apr-2022 06:13 PM
BEGUSARAI: बेगूसराय में हाथ में हथियार लेकर तस्वीर खिचवाना एक अपराधी को भारी पड़ गया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने उसे हथियार के साथ धर दबोचा। इसके साथ ही एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से भी पुलिस ने एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूरा मामला बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र का है।
बताते चले कि पिछले कुछ दिनों से एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें एक अपराधी अपने हाथ,कमर और अपने बगल में हथियार रखकर फोटो खिचवा रहा था और उसे वायरल कर दिया था। इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।
इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव के रहने वाले अजय सहनी एवं प्रिंस कुमार के रूप की गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।