ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / कल होगी कमलनाथ की अग्नि परीक्षा, राज्यपाल का निर्देश- फ्लोर टेस्ट में साबित...

कल होगी कमलनाथ की अग्नि परीक्षा, राज्यपाल का निर्देश- फ्लोर टेस्ट में साबित करें बहुमत

15-Mar-2020 08:39 AM

MP : मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कमलनाथ के लिए कल यानी कि सोमवार को अग्नि परीक्षा का दिन है. मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने सीएम कमलनाथ को कहा है कि मुझे प्रथम दृष्टया विश्वास हो गया है कि आपकी सरकार ने सदन का विश्वास खो दिया है और आपकी सरकार अल्पमत में है, यह स्थिति अत्यंत गंभीर है. इसलिए 16 मार्च को ही फ्लोर टेस्ट होगा. लगभग आधी रात को राजभवन से इस बावत एक पत्र राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ को भेजा गया है.


राज्यपाल लालजी टंडन ने आदेश जारी करके कहा है कि कमलनाथ सरकार को 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट से गुजरना होगा. आदेश के मुताबिक सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद ही विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग करायी जाएगी. राज्यपाल के आदेश के अनुसार मतदान सिर्फ बटन दबाकर कराया जाएगा. यह प्रक्रिया इसी दिन पूरी होगी और इसकी वीडियोग्राफी भी कराने का काम किया जाएगा. आपको बता दें शनिवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव समेत अन्य भाजपा नेता राज्यपाल के पास पहुंचे थे और उनसे बजट सत्र से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग की थी.


राज्यपाल ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 174 और 175 (2) में वर्णित संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए वे निर्देश देते हैं कि एमपी की विधानसभा का सत्र 16 मार्च को उनके अभिभाषण के साथ शुरू होगा. राज्यपाल ने स्पष्ट कहा है कि उनके अभिभाषण के तत्काल बाद सदन में जो एकमात्र काम होगा वो विश्वास मत पर मतदान होगा."


मध्यप्रदेश में बीते एक सप्ताह से सियासी खलबली मची हुई है. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 22 विधायक बेंगलुरु में हैं. इनमें 6 मंत्री भी थे. इन सभी 22 विधायकों ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इनमें से छह विधायक जो राज्य में मंत्री थे उनके इस्तीफे को विधानसभाध्यक्ष एन पी प्रजापति ने मंजूर कर लिया है. बता दें कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक इस वक्त जयपुर में हैं. ये सभी विधायक आज जयपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे.