चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
19-Mar-2020 06:26 PM
MP : मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कमलनाथ के लिए कल यानी कि शुक्रवार को अग्नि परीक्षा का दिन है. मध्य प्रदेश में कल सियासी हलचल रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने कल शाम 5 बजे फ्लोर टेस्ट कराने का फैसला सुनाया है. कल शाम 5 बजे मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्टमध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कल मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र फिर से बुलाया जाए. अदालत ने कहा कि कमलनाथ सरकार कल शाम 5 बजे बहुमत हासिल करे. सुप्रीम कोर्ट ने सदन की कार्यवाही का वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बागी विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए.
मध्य प्रदेश सरकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यह बड़ा निर्णय सुनाया है. इससे पहले राज्यपाल ने सोमवार को फ्लोर टेस्ट कराने का निर्णय लिया था. जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. राज्यपाल ने कहा था कि कमलनाथ की सरकार अल्पमत में है, यह स्थिति अत्यंत गंभीर है. इसलिए 16 मार्च को ही फ्लोर टेस्ट होगा. लगभग आधी रात को राजभवन से इस बावत एक पत्र राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ को भेजा गया था.