BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
28-Apr-2024 08:42 AM
By First Bihar
MADHEPURA : बिहार में दो चरणों में 9 लोकसभा सीटों पर मतदान के बाद तीसरे चरण को लेकर एनडीए और इंडिया दोनों के नेता प्रचार के लिए एक्टिव हो गए हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि पिछले दो चरणों में आशा के मुताबिक मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच नहीं रहे हैं, ऐसे में पिछले चुनाव की तुलना में अबतक के चुनाव में कम मतदान हुए हैं।ऐसे में अब न सिर्फ चुनाव आयोग की टेंशन बढ़ी है बल्कि राजनीतिक दल के साथ ही समस्या उत्पन हो गया उसके बाद कम मतदान को बढ़ाने और लोगों से वोट अपील करने के लिए खुद सीएम नीतीश एक्टिव हो गए हैं। तीसरे चरण के लिए सीएम नीतीश कुमार अगले 3 दिनों तक मधेपुरा में कैंप करेंगे और चुनाव प्राचर को धार देंगे। वहीं तेजस्वी की भी मधेपुरा में तीन रैलियां हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री 29 अप्रैल को मधेपुरा पहुंचेंगे और एक मई तक वे यहीं कैंप करेंगे। इस दौरान सीएम चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए मधेपुरा से ही हेलीकॉप्टर से जाएंगे। इसके बाद सीएम नीतीश दो मई को वे पटना रवाना हो जाएंगे। दूसरी ओर राजद के तरफ से तेजस्वी यादव मधेपुरा संसदीय क्षेत्र के मधेपुरा और सहरसा जिले में तीन- तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
तीसरे चरण में 5 सीटों पर वोटिंग 7 मई को होनी हैं। इन सीटों में झंझारपुर में जेडीयू के रामप्रीत मंडल व वीआईपी के सुमन महासेठ, सुपौल में जदयू के दिलेश्वर कामत और राजद के चंद्रहास चौपाल, अररिया में भाजपा के प्रदीप सिंह और राजद के शाहनवाज आलम, मधेपुरा में जदयू के दिनेशचंद्र यादव व राजद के कुमार चंद्रदीप, खगड़िया में लोजपा-आर के राजेश वर्मा और माक्सर्वादी कम्युनिस्ट पार्टी के संजय कुमार चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं।
उधर, एनडीए की चुनाव प्रचार समिति तीसरे चरण में प्रचार के लिए बड़े नेताओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई को दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, वहीं गृह मंत्री अमित शाह की सभा 29 अप्रैल को झंझारपुर और बेगूसराय में होनेवाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 से तीन दिनों तक मधेपुरा में कैंप करेंगे और पांच सीटों पर उनकी जनसभाएं होंगी। एक महीने में पीएम मोदी पांचवीं बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं।