ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर की पसंद से एक्ट्रेस को मिलता है काम,...

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर की पसंद से एक्ट्रेस को मिलता है काम, 2 एक्ट्रेस कर चुकी हैं सुसाइड

25-Jun-2020 03:28 PM

PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल उठने लगा है. लेकिन उससे कम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री नहीं है. इस इंडस्ट्री में एक्टर अपने मनपसंद एक्ट्रेस को ही काम दिलाते हैं. जिसके कारण बाकी एक्ट्रेस को काम नहीं मिलता है. काम नहीं मिलने के कारण आज से ठीक तीन साल पहले एक्ट्रेस अंजली श्रीवास्तव ने सुसाइड कर लिया था. लेकिन उसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ. 2012 में एक्ट्रेस रूबी सिंह ने सुसाइड कर ली थी. 

बड़े कारोबारी की बेटी बड़े सपने लेकर गई थी मुंबई

अंजली इलाहाबाद की रहने वाली थी. उसके पिता बड़े कारोबारी थे. बड़े सपने लेकर अंजली मुंबई के भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए गई थी, कुछ फिल्में मिली, लेकिन बाद में उससे फिल्में मिलना बंद हो गई. जिससे परेशान होकर उसने 19 जून 2017 को फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी. 

बी ग्रेड के डायरेक्टर के जाल में फंस गई थी अंजली

काम करने के दौरान ही भोजपुरी के बी ग्रेड के एक डायरेक्टर के चंगुल में अंजली फंस गई थी. अंजली को बार-बार डायरेक्टर कॉल करता था. लेकिन उसके साथ काम करना नहीं चाहती थी. अंजली सुसाइड से एक माह तक काम नहीं मिलने के कारण तनाव में रहती थी. जिसके कारण उसने कमरे में सुसाइड कर ली. वह 8 साल तक इंडस्ट्री में संघर्ष की. शुरू में डांसर के रूम में काम किया. फिल्म फिल्म कच्चे धागे और लहू के दो रंग में काम करने का मौका मिला. लेकिन आगे फिल्में मिलनी बंद गई. जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया. 

2012 में रूबी सिंह ने किया था सुसाइड

फरवरी 2012 में बिहार की रहने वाली भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस रूबी सिंह ने गोरेगांव में कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी. रूबी को भी फिल्म नहीं मिल रही थी. जिसके कारण उसने सुसाइड किया था. हो गईल बा प्यार ओढ़निया वाली से' से फिल्म में डेब्यू किया था. रूबी 30 फिल्मों में काम कर चुकी थी. पहले तो पुलिस ने सुसाइड को प्रेम प्रसंग को लेकर जांच कर रही थी, लेकिन पता नहीं चल पाया कि सुसाइड का कारण क्या था. लेकिन बताया जा रहा था कि रूबी भी काम नहीं मिलने से परेशान थी.