ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / कम नहीं हो रहीं Paytm की मुश्किलें, अब FIU ने लगाया इतने करोड़...

कम नहीं हो रहीं Paytm की मुश्किलें, अब FIU ने लगाया इतने करोड़ का जुर्माना

01-Mar-2024 08:10 PM

By First Bihar

DESK: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पहले से ही परेशानी झेल रहे पेटीएम पर अब फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। मनी लांड्रिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है।


वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट, इंडिया ने पीएमएलए एक्ट 2022 के तहत ये जुर्माना लगाने का फैसला लिया है। बताया गया है कि फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट- इंडिया को पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कुछ इकाईयां और नेटवर्क के ऑनलाइन गैम्बलिंग जैसे गैर कानूनी कामों में शामिल होने की जानकारी मिली थी।


इस गैरकानूनी काम से मिले पैसे को बैंक अकाउंट्स के जरिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक की इन इकाईयों में रुट किया गया था। शिकायत मिलने के बाद एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की समीक्षा शुरू कर दी थी। बता दें कि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी से अपने ग्राहकों के खातों में नई जमा या टॉप अप स्वीकार करने से रोक दिया था लेकिन बाद में उसे 15 मार्च तक बढ़ा दिया था।