ब्रेकिंग न्यूज़

इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?

Home / news / कम नहीं हो रहीं JDU MLC राधाचरण सेठ की मुश्किलें, अब ED ने...

कम नहीं हो रहीं JDU MLC राधाचरण सेठ की मुश्किलें, अब ED ने जब्त की 26.19 करोड़ की संपत्ति

06-Feb-2024 12:27 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: 77 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में गिरफ्तार जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। ईडी ने मेसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राधा चरण साह द्वारा अर्जित 26.19 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।


दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह को ईडी ने पिछले साल 13 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। MLC की गिरफ्तारी आरा के उनके फार्म हाउस से हुई थी, जहां ईडी ने उनसे कई घंटो तक पूछताछ भी की थी। इसके दो दिन बाद ईडी ने उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को गिरफ्तार किया है। ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद कन्हैया को अरेस्टकिया था।


राधाचरण साह पर बालू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी से लेकर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के कई आरोप हैं। जिसको लेकर केंद्रीय ऐंजियों ने कई बार जेडीयू एमएलसी के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे थे। फिलहाल राधाचरण सेठ और उनका बेटा बेउर जेल में बंद हैं।


अब ईडी ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ और आरजेडी नेता सुभाष यादव के स्वामित्व वाली कंपनी मेसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राधा चरण साह द्वारा अवैध तरीके से अर्जित 26.19 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।