ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / काम की खबर: इस दिन शुरू होगा मीठापुर ओवरब्रिज, चार लाख आबादी को...

काम की खबर: इस दिन शुरू होगा मीठापुर ओवरब्रिज, चार लाख आबादी को मिलेगा फायदा

24-Jul-2023 07:34 AM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना के लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब आर ब्लॉक से गौरियामठ, यारपुर और मीठापुर जाने वाले यात्रियों के लिए अधिक कठिनाई नहीं उठानी पड़ेगी। इन रास्तों में अगले चार महीने के अंदर नये फुटओवर ब्रिज की सुविधा मिलने जा रही है। इसके बाद से इन इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होने वाली है। 


दरअसल, दानापुर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यहां 80% तक काम पूरा हो चुका है। सीढ़ी सहित फेब्रिकेशन का काम भी पूरा कर लिया गया है। प्रशासन की ओर से अप्रोच रोड बनने के बाद अगले चार महीने के अंदर इसे चालू शुरू कर दिया जायेगा।


मालूम हो कि, फुट ओवरब्रिज के निर्माण पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किये जाने हैं। इसको लेकर रेलवे वार्टर तोड़ कर लेवलिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। जो थोड़े बहुत कार्य थे, उसे पूरा करने के लिए वर्क सेंसन भी हो चुका है। यह फुटओवर ब्रिज 72 वर्ग मीटर लंबा होगा, जबकि इसकी चौड़ाई तीन मीटर होगी। 


वहीं,अब लोगों को आर ब्लॉक तक पहुंचने के लिए मीठापुर क्षेत्र के दर्जनों मोहल्लों से लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं होगी। इसके बनने से क्षेत्र की करीब चार लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले पटना के सिक्स लेन अटल पथ पर बिहार का पहला लिफ्ट के साथ फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन हुआ। इसी तरह इस फुटब्रिज में कई सुविधाएं दी गई हैं। इस फुट ओवर ब्रिज के दोनों तरफ दो लिफ्ट लगे हैं। वैसे लोग जो दिव्यांग और बुजुर्ग हैं इस लिफ्ट के सहारे फुटओवर ब्रिज को पार कर दूसरी तरफ जा सकते हैं।