ब्रेकिंग न्यूज़

Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति

कलयुगी पत्नी की करतूत: देवर के चक्कर में पति को मार डाला, आरोपी प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

कलयुगी पत्नी की करतूत: देवर के चक्कर में पति को मार डाला, आरोपी प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

19-Mar-2023 05:28 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में पत्नी के अवैध संबंध से परेशान एक पति ने जब विरोध किया तो अपने आशिक में साथ मिलकर उसने पति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर डाली। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी की इस करतूत से इलाके के लोग भी सकते में हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। 


जिसने सात जीने मरने की कसम खाई थी। जिसने सात वचन निभाने के लिए अग्नि सात फेरे लिये। उसी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। कलयुगी पत्नी की करतूत मुंगेर में सामने आया है। जहां ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के रेल क्वार्टर 2AB केंट रोड निवासी रेलकर्मी जीतेन्द्र कुमार की शादी 2012 में लखीसराय के अभयपुर निवासी ममता देवी से शादी हुई थी।


शादी के बाद से ही ममता का चाल चलन जीतेन्द्र को पसंद नहीं था। जिसका वो अक्सर विरोध करता था। इसी बीच जीतेन्द्र के फुफेरे भाई अजित कुमार उर्फ छोटू से ममता की आंखे चार हो गयी। फिर क्या था दोनों जीतेन्द्र से छिपकर मिलने लगे और देर रात तक दोनों के बीच बाते होने लगी। जिसका जीतेन्द्र हमेशा विरोध किया करता था जो पत्नी आग-बबूला हो जाती थी।


बता दें कि जितेन्द्र का फुफेरा भाई अजित भी शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है जो दिल्ली में काम करता है। इन दोनों में पूर्व भी कई बार विवाद हो चुका था। जिसका परिणाम ये हुआ कि बीती देर रात अजित दिल्ली से लौटा और सुबह वो जीतेन्द्र के घर जा पहुंच गया। जिसे लेकर फिर जीतेन्द्र और अजित के बीच विवाद हुआ। इस विवाद का फायदा उठाते हुए ममता ने अपने आशिक के साथ मिलकर धारदार हथियार से जीतेन्द्र पर हमला कर दिया। इस हमले में जीतेन्द्र के शरीर पर कई जगहों पर गहरे जख्म के निशान है। 


फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता और उसके आशिक अजित को गिरफ्तार कर लिया है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल  भेजा है। मृतक के पिता योगेन्द्र राम ने बताया कि गरीबी में रहकर उसने अपने बेटे की परवरिश की थी और आज उसकी बहू ने ही उसके कलेजे के टुकड़े को अपने आशिक के साथ मिलकर बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और अब उसके जीने का कोई सहारा नहीं बचा है।