ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

कलयुगी बेटे की काली करतूत: पत्नी के साथ मिलकर मां को बेरहमी से मार डाला, पिता को भी जलाया था जिंदा

04-Feb-2023 11:18 AM

By First Bihar

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां एक सनकी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मधेपुरा सदर अनुमंडल क्षेत्र के रहटा गांव की है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी बेटा और उसकी पत्नी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।


मृतक महिला की पहचान मधेपुरा सदर अनुमंडल क्षेत्र स्थित मुरलीगंज प्रखंड के नाढी पंचायत वार्ड नंबर 11 के रहटा गांव निवासी चिरैया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चिरैया देवी के बेटे संतोष यादव और उसकी दूसरी पत्नी ने मिलकर चिरैया देवी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक साल 2007 में आरोपी संतोष यादव के पिता ने उसकी अरेंज मैरिज करवाई थी। शादी होने के बावजूद संतोष ने 2008 में दूसरी लड़की से लव मैरिज कर लिया था। जिसके बाद संतोष की पहली पत्नी अपने ससुर के साथ ही रहने लगी थी। संतोष को यह बात नागवार गुजरी और उसने पेट्रोल छिड़ककर पिता को जिंदा जला दिया था।