ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / कलयुगी भाई ने किया गंदा काम, राखी पर बहन को रक्षा करने का...

कलयुगी भाई ने किया गंदा काम, राखी पर बहन को रक्षा करने का दिया था वचन

26-Aug-2024 05:38 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: भाई-बहन का रिश्ता पवित्र माना जाता है। रक्षाबंधन पर बहन भाई की कलाई पर इसलिए राखी बांधती है कि उसका भाई उम्रभर बहन की हिफाजत करता रहे लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कलयुगी भाई ने ऐसा काम किया जिसने भाई-बहन के रिश्तों को कलंकित कर दिया। नशे में धुत भाई ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 


दुपट्टे से उसका हाथ पैर बांधकर उसके साथ गंदा काम किया। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पीड़िता ने आरोपी भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें अपने भाई के ऊपर गम्भीर आरोप लगाया है। मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जाता है पिड़िता के माता-पिता और दोनों भाई जालंधर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। 


वह पहले से शादीशुदा हैं वह दो बच्चों की मां है। वह मायके आई हुई थी। इस बीच 24 अगस्त की रात में नशे में धुत होकर कलयुगी भाई घर में घुस गया। घर का फाटक लगा दिया। जिसके बाद उसके हाथ पैर बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात आग की तरह फैल गई। जिसके बाद गांव के लोगों ने एक पंचायत बैठायी जहां पर एकतरफा फैसला सुनाया गया। थक हार कर पिड़िता थाने पहुंची। पुलिस को पुरी बात बताई। 


पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। मामला दर्ज करने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही इस मामले को पिड़िता का कहना है हम घर में सोए हुए थे। नशे में धुत होकर दुष्कर्म किया गया। किसी को कहने पर जान से मारने की धमकी दि गई। यहां तक हाथ पैर बांध दिया। जिसके बाद दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।


वही इस मामले को लेकर औराई थाना अध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया पीड़िता ने आवेदन दिया है। जिसमें अपने चचेरे भाई संजय सहनी को आरोपित किया है। पिड़ित महिला पहले से शादीशुदा हैं। चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सरकारी छुट्टी होने की वजह से आज कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराया गया। अब मेडिकल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पीड़िता के साथ रेप हुआ है या नहीं।