ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Bihar Crime News : कलयुगी बेटे ने संपति के लिए पीट-पीटकर ले ली...

Bihar Crime News : कलयुगी बेटे ने संपति के लिए पीट-पीटकर ले ली मां की जान, मातम का माहौल

30-Sep-2024 01:25 PM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां एकबार कलयुगी बेटे की करतूत सामने आयी है। जिस मां ने अपने बेटे को नौ महीने कोख में रखा और जन्म के बाद उसे पाल-पोसकर बड़ा किया। अब उसी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। उसे पीट-पीट कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह घटना पूर्णिया जिले की है जहां एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। 


वहीं, पूर्णिया जिले के गुलाबबाग अंतर्गत हांसदा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। जहां जानकारी के अनुसार संपत्ति के विवाद में यह घटना घटी है। युवक के सिर संपत्ति के विवाद में इस कदर खून सवार हुआ कि उसे थोड़ा भी इस बात का ख्याल नहीं रहा कि वो जिसपर प्रहार कर रहा है वो कोई और नहीं बल्कि उसकी मां है। इतना ही नहीं, वही बेटा सभी बच्चों में अपनी मां को दुलारा भी था। लेकिन सनकी बेटे ने अपनी मां को बांस से पीट-पीट कर मार डाला। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। 


बताया जा रहा है कि  संपत्ति विवाद में अपने ही बेटे ने मां को बांस से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित हांसदा रोड के मुंशीबाड़ी में हुई। मृतक महिला की पहचान दिवंगत भोक्ता उड़ाऊ की पत्नी भादो देवी (66 वर्ष) के रूप में की गयी है। घटना की सूचना के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। 


इधर, आरोपी पुत्र का नाम हरिश्चंद्र मिंज (30 वर्ष) बताया गया है। घटना के संबंध में मृतका के बड़े पुत्र जितेंद्र मिंज ने बताया कि घर पर उसकी मां और हरिश्चंद्र के अलावा कोई नहीं था। हरिश्चंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा था। संपत्ति को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उसने मां को आंगन में रखे बांस से पीट-पीटकर मार डाला। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां का शव फर्श पर पड़ा है। तब उसका आरोपी भाई घर पर ही मौजूद था. उसने बताया कि वह दो भाई में बड़ा है और मझले भाई की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। उसने बताया कि उसकी मां का आरोपी भाई हरिश्चंद्र मिंज अत्यंत दुलारा बेटा था, बावजूद इसके उसने उसकी हत्या कर दी।