ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / कल्याण सिंह के गढ़ से PM मोदी करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, जानिए...

कल्याण सिंह के गढ़ से PM मोदी करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, जानिए क्या है BJP की पूरी प्लानिंग

25-Jan-2024 09:52 AM

By First Bihar

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली चुनावी रैली का आगाज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से करने जा रहे हैं। बुलंदशहर को बीजेपी का गढ़ माना जाता है, वर्तमान समय में यहां की सातों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। यहां पंचायत अध्यक्ष से लेकर दोनों सांसद भी बीजेपी से ही हैं। बीजेपी ने दावा किया है कि रैली में करीब पांच लाख लोग शामिल हो सकते हैं। 


दरअसल, 25 जनवरी को होने वाली जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलंदशहर के सदर तहसील के नेटला हसनपुर गांव में संबोधित करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि पीएम मोदी इस बहाने पूरब के वातावरण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने की कोशिश करेंगे। बुलंदशहर बीजेपी के लिए सौभाग्यशाली माना जाता है। 


मालूम हो कि , 2014 में भी पीएम मोदी ने चुनाव अभियान की शुरुआत माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद बुलंदशहर से की थी। तब बीजेपी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी चौदह सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांक, 2019 में भाजपा सात सीटें हार गई थी। लेकिन, अब प्रदेश में राम मंदिर का निर्माण हुआ है तो जाहिर सी बात है कि एक फिर यहां के लोगों में बीजेपी का लहर है। 


वहीं, इस बार आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी 25 जनवरी को जनसभा के दौरान पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर बन रहे मेडिकल कालेज का लोकार्पण भी करने वाले हैं। राम मंदिर को लेकर कल्याण सिंह के योगदान को विशेष रूप से याद किया जाएगा, जिसके राजनीतिक निहितार्थ भी हैं।  माना जाता है कि इस क्षेत्र में स्व- कल्याण सिंह का दबदबा बहुत ज्यादा था। इस बार भी बीजेपी बुलंदशहर से शुरुआत कर जाटलैंड को साधना चाहती है। 


आपको बताते चलें कि, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 को बुलंदशहर में होंगे तो यहां से निकला राजनीतिक संदेश दूर तक जाएगी।  पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें कमल खिलाने का मंत्र देंगे।  इस बार भाजपा बिजनौर, नगीना, संभल, अमरोहा, सहारनपुर व मुरादाबाद समेत सभी 14 सीटों पर फिर से जीत दर्ज करने का सपना लेकर उतरेगी।  


उधर, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार बुलंदशहर आ रहे हैं।  इसलिए एक बड़ा जन सैलाब उमड़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है।  इस दौरान वह महत्वपूर्ण परियोजनाओं ध्यानचंद यूनिवर्सिटी, कल्याण सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर डेडीकेटेड फ्रीड कॉरिडोर, अलीगढ़ कन्नौज हाईवे के साथ में अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही अन्य नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।