ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / कलश विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों...

कलश विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

16-Sep-2024 09:52 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में कलश विसर्जन करने के दौरान एक युवक गंगा नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी। आज शाम युवक की लाश बरामद होने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या घाट वजलपुरा की है। बताया जाता है कि रविवार के दिन कलश विसर्जन करने अयोध्या घाट वजलपुरा गया था। 


गंगा में कलश विसर्जन करने के बाद साहुल स्नान करने लगा। तभी नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मझुआरों के साथ युवक की खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। शव को बरामद करने के लिए आज मछुआरे को 2500 रुपए और 10 लीटर पेट्रोल परिजनों ने दिया तब जाकर मछुआरों ने खोजबीन की। काफी खोजबीन के बाद सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे राहुल की लाश को गंगा नदी से बरामद किया गया। मृतक युवक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर वार्ड 10 निवासी अजय राय का 20 वर्षीय बेटा साहुल कुमार के रुप में हुई है।


मृतक के पिता अजय रहने बताया कि बीते रविवार को कर्मा धर्मा पूजा था उसी का कलश विसर्जन करने के लिए अयोध्या घाट वजलपुरा पहुंचा था। विसर्जन करने के बाद वह नदी में नहाने लगा तभी इसी दौरान गहरे पानी में साहुल चला गया और उसकी गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तेघरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।