जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन
05-Mar-2022 06:48 PM
RANCHI : राजधानी रांची में एक जेल अधीक्षक ने दोस्ती के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। जेल अधीक्षक पर अपने दोस्त की 13 साल की मासूम बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि जेल अधीक्षक ने दोस्त की बेटी पर बुरी नजर डाली और उसके साथ गंदी हरकत की। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जेल अधीक्षक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक झारखंड के गिरिडीह जेल के अधीक्षक राजमोहन राजन ने रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में एक फ्लैट ले रखा है। पीड़ित परिवार भी जेल अधीक्षक के पड़ोस में एक फ्लैट में रहता है। पड़ोसी होने के नाते पीड़िता के पिता और आरोपी के बीच गहरी दोस्ती हो गई। आरोपी जेल अधीक्षक राजमोहन अक्सर उनके घर आया जाया करता था। बीते शुक्रवार की रात भी आरोपी जेल अधीक्षक अपने दोस्त के घर उससे मिलने के लिए पहुंचा था।
पीड़ित बच्ची का पिता काम के सिलसिले में बाहर गया था, बच्ची घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब पीड़ित बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे पांच सौ का नोट दिखाकर पैसे का लालच देने लगा लेकिन बच्ची लगातार उसका विरोध करती रही। जब बच्ची ने पिता से इसकी शिकायत करने की बात कही तो आरोपी जेल अधीक्षक बच्ची को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
बच्ची ने घटना की पूरी जानकारी पड़ोस में रहनेवाली एक महिला को दी। पीड़ित बच्ची का पिता जब घर लौटा तो महिला ने घटना की जानकारी उसे दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने जेल अधीक्षक दोस्त के खिलाफ तुपुदाना ओपी में शिकायत दर्ज कराई। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी जेल अधीक्षक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी जेल अधीक्षक से कड़ी पूछताछ में जुटी है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आरोपी जेल अधीक्षक राजमोहन के खिलाफ गहरा देखा जा रहा है।