ब्रेकिंग न्यूज़

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा

काल भैरव की पूजा कर 14 मई को नामांकन दाखिल करेंगे नरेंद्र मोदी : एक दिन पहले रोड शो भी होगा

12-May-2024 10:34 AM

By First Bihar

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी 13 मई यानी कल पहुंचने वाले हैं। यहां पीएम मोदी एक रोड शो के बाद अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा की तैयारियों की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में पहुंचे हुए हैं और उन्होंने आज काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। वहीं, पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए एसपीजी की एक टीम शुक्रवार को ही वाराणसी पहुंच गई है। 


प्रधानमंत्री कल शाम पांच बजे रोड शो करेंगे और रात वाराणसी में ही बिताएंगे। इसके अलगे दिन मंगलवार को पीएम सुबह 10 बजकर, 15 मिनट पर काल भैरव के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 10 बजकर, 45 मिनट पर एनडीए नेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही साथ सियासी माहौल को भी टटोलेंग। पीएम 11 बजकर, 40 मिनट पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद 12 बजकर, 15 मिनट पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। उसके बाद पीएम झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए निकल जाएंगे। 


वहीं,पीएम के रोड शो को सफल बनाने के लिए शनिवार को जन प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। वे प्रमुख बाजारों में व्यापारियों और दुकानदारों के पास पहुंचे और उन्हें रोड शो के लिए आमंत्रित किया। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि पार्टी का मानना है कि रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का सक्रिय होना जरूरी है। 


मालूम हो कि वाराणसी लोकसभा सीट से 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को 4,79,505 वोटों से पराजित किया था। कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर थे। पीएम मोदी के पक्ष में कुल मतदान का लगभग 64 फीसदी 6,74,664 वोट पड़े थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर नरेंद्र मोदी के सामने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़े थे। उस चुनाव में नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को 3,71,784 वोटों से परास्त किया था। पीएम मोदी के पक्ष में 56 फीसदी 5,81,022 वोट पड़े थे। अरविंद केजरीवाल को 2.09 लाख वोट मिले थे। उस समय भी कांग्रेस के अजय राय मात्र 75 हजार वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।