ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / BIHAR NEWS : कल से इंटर और 19 से शुरू होगी मैट्रिक की...

BIHAR NEWS : कल से इंटर और 19 से शुरू होगी मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया निर्देश

10-Nov-2024 08:03 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार बोर्ड से इंटर और मैट्रिक की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट के लिए यह काफी काम कि खबर है। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा की तिथि पहले ही जारी कर दी है। घोषित तिथि के अनुसार इंटर की सेंटअप परीक्षा 11 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेगी। जबकि मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी। 


मैट्रिक में 15 लाख व इंटर में 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा समिति ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. परीक्षा समिति ने पहली बार सेंटअप परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया है। परीक्षा समिति ने कहा है कि वार्षिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जायेगा। सेंटअप परीक्षा के लिए विद्यार्थी परीक्षा समिति के वेबसाइट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 23 नवंबर को होगी। 


परीक्षा समिति ने रिजल्ट दो दिसंबर को जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करने के लिए कहा है। वहीं इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 19 से 21 नवंबर तक ली जायेगी. इंटर का रिजल्ट 25 नवंबर तक जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करना है। परीक्षा समिति ने पहले ही निर्देशित किया है कि सेंटअप परीक्षा में वैसे ही विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनकी कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति होगी। 


इसके अलावा सेंटअप परीक्षा में जो विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे या अनुपस्थित रहेंगे, उनको वार्षिक परीक्षा से वंचित कर दिया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सेंटअप परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड से मिले निर्देश को प्रधानाध्यापकों को अवगत करा दिया गया है। लिहाजा मिले दिशा निर्देश के तहत ही परीक्षा संचालित की जायेगी।