ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

कल पटना पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA नेताओं से मांगेंगी समर्थन

04-Jul-2022 06:09 PM

PATNA : NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पटना पहुंचेंगी। पटना पहुंचने के बाद वे बिहार के सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में वोट की अपील करेंगी। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर उनसे समर्थन मांगेंगी। उनके पटना आगमन को लेकर बीजेपी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उनके कार्यक्रम का पूरा जिम्मा बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा को दिया गया है।


मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को विशेष विमान से सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगी। पटना एयरपोर्ट से वे हार्डिंग रोड स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर जाकर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी, जहां वे NDA नेताओं के साथ बैठक करेंगी। एनडीए के सभी नेताओं से मुलाकात के बाद वे वापस दिल्ली लौट जाएंगी। मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू को विपक्षी दलों की महिला नेताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरजेडी और वामदलों से समर्थन की मांग की है।


बता दें कि एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू पूरे देश के राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील कर रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से इस अभियान को शुरू किया था। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को वे झारखंड की राजधानी रांची पहुंची। रांची में नेताओं से मुलाकात के बाद मंगलवार को वे पटना पहुंच रही हैं। उनके आगमन को लेकर बीजेपी के नेता काफी उत्साहित हैं।