Bihar News: बिहार में सड़क हादसों के पीड़ितों को अब डेढ़ लाख तक कैशलेस मदद, मददगारों को भी मिलेगा इनाम Bihar News: बिहार में सड़क हादसों के पीड़ितों को अब डेढ़ लाख तक कैशलेस मदद, मददगारों को भी मिलेगा इनाम Bihar Air Pollution: बिहार के इन 10 जिलों की हवा हुई जहरीली, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा Bihar Air Pollution: बिहार के इन 10 जिलों की हवा हुई जहरीली, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा Bihar News: बिहार में ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब जनता के हाथ, QR कोड से होगी सीधी शिकायत; गड़बड़ी पर नपेंगे इंजीनियर और ठेकेदार Bihar News: बिहार में ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब जनता के हाथ, QR कोड से होगी सीधी शिकायत; गड़बड़ी पर नपेंगे इंजीनियर और ठेकेदार Bihar News: जब्त स्कॉर्पियो की अवैध नीलामी मामले में EOU का बड़ा एक्शन, पूर्व उत्पाद अधीक्षक समेत चार अधिकारियों पर केस Bihar News: जब्त स्कॉर्पियो की अवैध नीलामी मामले में EOU का बड़ा एक्शन, पूर्व उत्पाद अधीक्षक समेत चार अधिकारियों पर केस PM Awas Yojana: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी बाधा, केंद्र सरकार ने रोका पैसा; सामने आई यह बड़ी वजह PM Awas Yojana: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी बाधा, केंद्र सरकार ने रोका पैसा; सामने आई यह बड़ी वजह
04-Dec-2024 03:35 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल महाराष्ट्र जा सकते हैं। सीएम कल सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगे। वह महाराष्ट्र के नए CM की शपथ ग्रहण सामारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान उनके साथ संजय झा समेत बिहार कैबिनेट के कुछ मंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री भी जा सकते हैं। हालांकि, सम्राट और सिन्हा को लेकर फिलहाल कोई सुचना सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। भाजपा की विधायक दल की बैठक में यह तय किया गया है। बैठक में भाजपा के ऑब्जर्वर और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रही। बैठक के बाद दोनों पर्यवेक्षक कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मिले उसके बाद देवेंद्र के नाम पर सहमती बनी है।
बताया जा रहा है कि, CM नीतीश कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। मुंबई के लिए वे कल सुबह रवाना होंगे। उनके साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी साथ जा सकते हैं। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे। यहां महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला है।
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ही अगले मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में फडणवीस के नाम पर आखिरी मुहर लग गई है। अब 5 दिसंबर की शाम 5.30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण होगा। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले चर्चाएं थीं कि बीजेपी महाराष्ट्र में इस बार मराठा या ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है। फडणवीस अगड़े वर्ग से आते हैं। विधानसभा चुनाव में भी महायुति को मराठा वर्ग ने जबरदस्त समर्थन दिया है।