VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
25-Apr-2023 09:47 AM
By First Bihar
PATNA: कल यानी 26 अप्रैल से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। 26 अप्रैल से शुरू होकर यह परीक्षा 8 मई तक चलने वाली है। राजयभर के 105 केंद्रों पर दो पालियो में परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 12:45 तक और दूसरी पाली दो बजे से 5:15 बजे तक चलेगी।
इसको लेकर बोर्ड की तरफ से जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं। बोर्ड के मुताबिक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर जूता-मोजा पहन कर नहीं जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों और वीक्षक के मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि कदाचार को पूरी तरह से रोका जा सके। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान राज्य सरकार की तरफ से जारी कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा।
परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में प्रवेश पर रोक लग जायेगी। पहली पाली में अंतिम प्रवेश 9 बजे तक और दूसरी पाली में अंतिम प्रवेश 1:30 बजे तक ही हो सकेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स घड़ी, स्मार्ट घड़ी, मैगनेट घड़ी पहनकर जाने पर रोक लगाई गई है। परीक्षार्थी सिर्फ सूई वाली घड़ी पहनकर ही परीक्षा भवन जा सकेंगे। इस वर्ष परीक्षा में 5,825 परीक्षार्थी विशेष परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। ये परीक्षार्थी सभी विषयों की परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं बाकी 50,610 परीक्षार्थी कंपार्टमेंटल श्रेणी के रूप में शामिल होंगे।