BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट
15-Mar-2022 10:17 PM
PATNA: यह खबर इंटर की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए है। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट कल यानी बुधवार को जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मिली जानकारी के मुताबिक 16 मार्च को 3 बजे इंटर का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष की माने तो बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी रिजल्ट जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव भी उपस्थित रहेंगे। बिहार सरकार के आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इंटर के परिणाम देखे जा सकेंगे।
बताया जा रहा है कि बुधवार यानी कल ही विज्ञान, कला और कॉमर्स विषयों के रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे। बता दें कि कुल 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा में सम्मलित हुए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक चली थी।