बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Nov-2019 01:55 PM
RANCHI : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को क्या रांची दौरे पर अच्छी खबर मिलने वाली है। उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर रांची हाई कोर्ट 8 नवंबर यानी शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है। अगर लालू यादव को कोर्ट ने जमानत दी तो तेजस्वी इस खुशी की घड़ी में अपने पिता के पास मौजूद होंगे।
दरअसल तेजस्वी यादव झारखंड चुनाव में सीटों के तालमेल पर बातचीत के लिए रांची पहुंचने वाले हैं। आज शाम हेमंत सोरेन के साथ उनकी मुलाकात तय है लेकिन तेजस्वी के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को आज से ज्यादा कल का इंतजार है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तरफ से रांची हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी। दिवाली और छठ पूजा के पहले कोर्ट जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं कर सका लेकिन अब उम्मीद है कि शुक्रवार को लालू की जमानत याचिका केस लिस्ट में ऊपर होगी और कोर्ट उस पर सुनवाई करेगा।
जाहिर है झारखंड विधानसभा चुनाव में आरजेडी जितनी सीटों पर दावेदारी कर रही है अगर वह नहीं भी मिली और लालू यादव को जमानत मिल गई तो तेजस्वी गदगद होंगे। अगर लालू को जमानत नहीं मिली तब भी तेजस्वी शनिवार को उनसे मुलाकात करेंगे। लालू के साथ मुलाकात कर तेजस्वी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल पर अंतिम निर्णय लेंगे।