Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
15-Apr-2024 04:52 PM
By First Bihar
GAYA : लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के बड़े नेताओं के अलावा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में अबतक दो चुनावी जनसभाएं कर चुके हैं। जमुई और नवादा में चुनावी जनसभा करने के बाद पीएम मोदी अब गया में गरजेंगे। पंद्रह दिनों के अंदर पीएम मोदी का यह तीसरा चुनावी दौरा होगा।
दरअसल, बीते 4 अप्रैल को जमुई से बिहार में चुनाव अभियान का आगाज करने के बाद पीएम मोदी ने बीते 7 अप्रैल को नवादा में विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार हमला बोला था। अब 15 दिनों के भीतर पीएम मोदी की तीसरी जनसभा बिहार के गया में होने जा रही है। मंगलवार 16 अप्रैल को पीएम मोदी गया में जीतनराम मांझी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर गया में सुरक्षा-व्यवस्था सख्त कर दी गई है। गया के गांधी मैदान में एक भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। कारीगर इसे अंतिम रूप देने में दिन-रात लगे हुए हैं। बीजेपी का दावा है कि एक लाख से अधिक लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए यहां पहुंचेंगे। गांधी मैदान की लगातार जिला प्रशासन और बीजेपी के नेता मुआयना कर रहे हैं।
मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों ने गांधी मैदान के आसपास के सभी इलाकों की जांच कर रही है। प्रधानमंत्री 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच गांधी मैदान पहुंचेंगे। हालांकि गांधी मैदान में भी हेलीपैड बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अगर पीएम मोदी किसी कारणवश सड़क मार्ग से गांधी मैदान नहीं पहुंचते हैं तो एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए गांधी मैदान पहुंच सकते हैं।