ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / कल गाली गलौज.. और आज गिले शिकवे दूर करने की पहल, भाई वीरेंद्र...

कल गाली गलौज.. और आज गिले शिकवे दूर करने की पहल, भाई वीरेंद्र ने संजय सरावगी को मनाया

01-Dec-2021 10:36 AM

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के बाहर आरजेडी और बीजेपी विधायक के बीच कल यानी मंगलवार को जमकर गाली-गलौज हुई थी. भाई वीरेंद्र और संजय सरावगी के बीच में जो कुछ हुआ उससे पूरी दुनिया ने देखा. दो माननीय सदन परिसर में किस तरह एक-दूसरे से भिड़े हुए नजर आए यह बात सबके सामने आई लेकिन आज गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश होती नजर आई है.


विधानसभा पहुंचे आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बीजेपी विधायक के संजय सरावगी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. भाई वीरेंद्र ने संजय सरावगी के कंधे पर हाथ भी रखा और उनके साथ कल हुए वाक्य को लेकर सब कुछ भूल जाने के लिए कहा. लेकिन संजय सरावगी नहीं माने सरावगी ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में शिकायत करते हुए भाई वीरेंद्र के ऊपर एक्शन की मांग की है. भाई बिरेंद्र काफी देर तक के मीडिया के सामने संजय सरावगी को मनाते रहे लेकिन संजय सरावगी ने भी कह दिया कि वह नहीं मानने वाले विधानसभा अध्यक्ष के पास उन्होंने शिकायत की है.


सरावगी का तेवर देखने के बाद भाई वीरेंद्र थोड़ा झेप भी गए जब मीडिया ने सवाल किया तो भाई वीरेंद्र ने कह दिया कि हम दोनों सदन के सदस्य हैं. और ऐसी बातें कभी-कभी हो जाती हैं. संजय शराबी के लिए आज भाई बिरेंद्र के तेवर नरम पड़े हुए थे काफी देर तक के मीडिया के कैमरे सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले इन दोनों विधायकों के ऊपर टिके रहे.