पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
21-May-2023 06:52 AM
By First Bihar
PATNA : पिछले एक सप्ताह से बिहार के कई जिलों में प्री मॉनसून बारिश हुई है। विशेष तौर पर उत्तर बिहार में प्रतिदिन किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार ( को राजधानी पटना समेत दक्षिणी भाग एवं उत्तर पश्चिम भाग मिलाकर 24 जिलों में वर्षा का कोई पूर्वानुमान नहीं है। इन जिलों के तापमान में कमी या वृद्धि हो सकती है।
दरअसल, उत्तर बिहार के उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य के 14 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के संकेत हैं। साथ में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की उम्मीद है।मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली में बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
वहीं, राजधानी पटना में आज तापमान में एक डिग्री के आसपास कमी या वृद्धि देखी जा सकती है। हालांकि वर्षा का कोई अनुमान नहीं है। इसके साथ ही पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गय। बिहार के अन्य जिलों में भी शनिवार को तापमान में गिरावट देखी गई।
इधर, शनिवार के मौसम पर नजर डालें तो लगभग सभी जिलों में पारा ऊपर गया। औरंगाबाद और गया सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया। पटना में भीषण गर्मी रही, यहां पारा 40.8 रिकॉर्ड किया गया। शेखपुरा में 41.3, नवादा में 41.5, जमुई में 40.3, भोजपुर में 41.2, डेहरी 41.4, नालंदा में 40.5 डिग्री तापमान रहा।
वहीं मुजफ्फरपुर में 34.4, बेगूसराय में 37.5, खगड़िया में 36.7, छपरा में 39.1, मोतिहारी में 36, दरभंगा में 33.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस तरह से अररिया, भागलपुर और किशनगंज को छोड़कर लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान में दो से 4 तक ऊपर गया ।