ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / कैसी विपक्षी एकता करा रहे नीतीश! 12 जून की बैठक से पहले ममता...

कैसी विपक्षी एकता करा रहे नीतीश! 12 जून की बैठक से पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस के इकलौते विधायक को तोड़ा, सुशील मोदी ने कसा तंज

31-May-2023 07:27 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश भर में विपक्षी पार्टियों को गोलबंद करने का दावा कर रहे हैं. 2024 में भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए 12 जून को पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक होने जा रही है. लेकिन उससे पहले ही ममता बनर्जी ने बंगाल में खेला कर दिया है. ममता बनर्जी ने बंगाल में कांग्रेस के इकलौते विधायक को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है. सवाल ये उठ रहा है कि कांग्रेस के एकमात्र विधायक को भी तोड़ लेने वाली ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ किस तरह का गठबंधन करने जा रही हैं. 


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ममता बनर्जी के खेल के बाद नीतीश कुमार पर तंज कसा है. सुशील मोदी ने कहा है कि विपक्षी एकता के जिस गुब्बारे में हवा भरने के लिए नीतीश कुमार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं उसमें ममता बनर्जी और कांग्रेस ने पिन मार कर पंक्चर कर दिया है. उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस के एकमात्र विधायक बायरन विस्वास को टीएमसी में शामिल करा लिया. अब वहां टीएमसी और कांग्रेस में कैसी एकता होगी. 


सुशील मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस और बसपा, दोनों दलों ने अखिलेख यादव की पार्टी का समर्थन करने से इनकार कर दिया है. क्या नीतीश कुमार में इतनी ताकत है कि वे यूपी में भाजपा-विरोधी तीन बड़े दलों में एकता करा दें. 


सुशील मोदी ने कहा है कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठने और चाय पीने से विपक्षी एकता नहीं हो जाती. स्थिति ये है कि दिल्ली सरकार को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी अध्यादेश पर कांग्रेस ने केजरीवाल को समर्थन देने से इनकार कर दिया है.  कांग्रेस की दिल्ली और पंजाब प्रदेश ईकाई आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी होने को राजी नहीं है. राहुल गांधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिलने का समय दिये बिना विदेश चले गए. सुशील मोदी ने कहा है कि क्या नीतीश कुमार दिल्ली-पंजाब में कांग्रेस और केजरीवाल के बीच दोस्ती करा सकते हैं?