बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Jan-2020 08:38 AM
KAIMUR : भभुआ रोड स्टेशन पर खड़ी भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी में विधवा महिला के साथ गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
बता दें कि 22 साल के महिला के पति की मौत एड्स से हो गई है. महिला भी एड्स पीड़ित है, सोमवार को वह इलाज कराने गया आई थी और इंटरसिटी एक्सप्रेस से वापस भभुआ रोड लौट रही थी. नींद आ जाने के कारण वह बोगी में ही सोई रह गई और बाकि के लोग उतर गए. तभी कुदरा रेलवे स्टेशन पर सवार हुए दो युवकों ने महिला को अकेला देखकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ हैवानियत की. दोनों युवकों ने उसका वीडियो भी बना लिया.
तभी ट्रेन रुकने के बाद बोगियों की तलाशी जीआरपी कर रही थी. बंद बोगी का दरवाजा खटखटाया गया तो महिला ने अपने साथ गैंगरेप की बात कही. पुलिस को देख एक युवक भाग निकला और दूसरा वीरेंद्र प्रकाश सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया. जिसके बाद वीरेंद्र की निशानदेही पर दूसरे युवक दिपक को भी अरेस्ट कर लिया गया है.