ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / KAIMUR NEWS: चलती ट्रक में अचानक लगी आग, ग्रामीणों की मदद से बची...

KAIMUR NEWS: चलती ट्रक में अचानक लगी आग, ग्रामीणों की मदद से बची ड्राइवर-खलासी की जान

10-Oct-2024 05:23 PM

By First Bihar

KAIMUR: कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच-2 स्थित नाथूपुर गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक एक ट्रक में आग लग गयी। देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगी। ट्रक कुदरा से मोहनियां की तरफ जा रही थी। तभी यह घटना हुई। 


आग की लपटे तेज होता देख ड्राइवर ने जब ब्रेक लगाया तब तक आग ने ट्रक को अपने आगोश में ले लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक के केबिन को खोलकर चालक और खलासी को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। 


घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुदरा से मोहनिया की तरफ जाने वाले रास्ते को कुदरा पुलिस ने ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद उतरी लेन से दोनों लेन के वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया। कुदरा थाने में मौजूद दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों की पहचान वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के अंधर गांव के स्वर्गीय दशरथ यादव का पुत्र महेश यादव और पश्चिम बंगाल के मोहिपीठ थाना क्षेत्र के देवूपुर गांव के दीपक मोती के 32 वर्षीय पुत्र सतनु मोती के रूप में हुई है।